बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में युवक को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में दहशत

Share this

बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात बीजापुर जिले के उसूर थाना इलाके में हुई है। यहां नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में रवि कट्टम नाम के युवक की हत्या कर दी। नक्सलियों ने धारदार हथियार से वारकर रवि को मौत के घाट उतारा है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि, देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि, 31 मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। इस ऐलान के बाद से ही सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों को ढूंढ-ढूंढ कर मौत के घाट उतार रहे हैं। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली बौखलाएं हुए हैं और बौखलाहट में ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं।

Share this
READ MORE  भारतीय ज्ञान परम्परा में बौद्ध साहित्य का विशेष योगदान : डॉ शर्मा