एसडीएम चोपड़ा सहित 5 अफसरों को ईआरओ पुरस्कार

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
मूलचंद चोपड़ा। - Dainik Bhaskar

दुर्ग न्यूज, 24 जनवरी। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्य के पांचों संभाग के अधिकारियों को ERO पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें भरतपुर-सोनहत एसडीएम मूलचंद चोपड़ा को सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा 4 और अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाना तय किया गया है। रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में समारोह आयोजित होना है। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि मूलचंद के अलावा बलौदाबाजार की रोमा श्रीवास्तव, बेमेतरा जिले से धनराज मरकाम, बस्तर के ओमप्रकाश वर्मा और कोरबा के कौशल प्रसाद तेंदुलकर को सम्मानित किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

Share this
READ MORE  करीब 30 साल से चल रही विशाखापट्नम-मुंबई फ्लाइट अब बंद होगी, ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग नहीं हो रही | Visakhapatnam-Mumbai flight, which has been running for almost 30 years, will now be closed, online tickets are not being booked.