नवा रायपुर में रेल इंजन चलाने के बाद उखाड़ेंगे सर्विस पटरी, अब बिछाएंगे 250-250 मीटर के लंबे रेल पैच | Service tracks will be uprooted after running the rail engine in Nava Raipur, now 250-250 meter long rail patches will be laid

Share this

रायपुर18 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
नवा रायपुर स्थित मंदिरहसौद से केंद्रीय रेलवे स्टेशन तक रेलवे अब पुरानी पटरियों को उखाड़कर ढाई सौ मीटर लंबी रेल बिछाएगा। - Dainik Bhaskar

नवा रायपुर स्थित मंदिरहसौद से केंद्रीय रेलवे स्टेशन तक रेलवे अब पुरानी पटरियों को उखाड़कर ढाई सौ मीटर लंबी रेल बिछाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नवा रायपुर स्थित मंदिरहसौद से केंद्रीय रेलवे स्टेशन तक रेलवे अब पुरानी पटरियों को उखाड़कर ढाई सौ मीटर लंबी रेल बिछाएगा। रेलवे ने नवा रायपुर में पटरियों का रैक मंगवा लिया है। रेलवे जल्द ही इसे बिछाने का काम शुरू करेगा। रेलवे डेढ़ माह के भीतर नई पटरी बिछाने का काम पूरा करने का दावा कर रहा है। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कलकत्ता की सीआरएस की टीम पटरियों की जांच करेगी।

टीम से हरी झंडी मिलने के बाद ही ट्रेन शुरू होगी। रेल अफसर की मानें तो वर्तमान में काम करने के लिए सर्विस ट्रैक बिछाए गए हैं। सर्विस काम पूरा हो गया है इसलिए नया लंबा ट्रैक बिछाया जाएगा। इसमें 250 मीटर में सिर्फ दो ज्वाइंट रहेगा। इससे हादसे की संभावना कम होगी तो इससे यात्रियों की यात्रा भी आरामदायक रहेगी।

मंदिरहसौद से नवा रायपुर तक 20 किमी लंबी सर्विस रेललाइन बिछाकर रेलवे ने ट्रायल पूरा कर लिया है। रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को पहली बार मंदिरहसौद से उद्योगनगर, सीबीड़ी, मुक्तांगन और केंद्री तक रेल इंजन चलाकर ट्रायल किया। रेल इंजन को करीब 20 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से चलाया गया था। इस दौरान भारी संख्या में रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। ट्रायल के बाद रेलवे ट्रैक को गिराकर उसे वहां से ले जाएगा, उसके बाद रेलवे नया ट्रैक बिछाने का काम शुरू करेगा। वर्तमान में ढाई सौ मीटर लंबी एक रैक रेलवे ने मंगवा ली है। इससे 10 किमी तक ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। बचे हुए 10 किमी के लिए रेलवे दूसरा रैक मंगवाएगा।

रेलवे शुरू कर सकता है ट्रेन
रेल अफसर की माने तो नवा रायपुर में कुल पांच रेलवे स्टेशन हैं। इसमें अटल नगर, उद्योग नगर, सीबीडी, मुक्तांगन और केंद्री रेलवे स्टेशन हैं। केंद्री स्टेशन का निर्माण रेलवे को पूरा करना था जिसे वह दो साल पहले बना दिया है। बाकी चारों स्टेशनों का निर्माण एनआरडीए को करना है। इसमें सीबीडी रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म बन गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर हसौद और केंद्री स्टेशन पर सिग्नल रहेगा, बाकी अन्य स्टेशनों में पैसेंजर हाल्ट बनाए जाएंगे। इसलिए इन स्टेशनों पर अस्थाई तौर पर टिकट काउंटर बना दिया जाएगा। यात्री टिकट लेकर इन स्टेशनों से भी सफर कर सकेंगे। एनआरडीए दो साल में चारों रेलवे स्टेशन बनाने का दावा कर रहा है।

ट्रेन शुरू होने से जानिए क्या मिलेगा फायदा
ट्रेन के शुरू होने से नवा रायपुर में मुख्यमंत्री निवास, राजभवन, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित ज्यादातर विभागों के मुख्यालय शिफ्ट हो गए हैं। विभागीय काम के लिए लोगों को अक्सर नवा रायपुर जाना पड़ता है। ट्रेन के शुरू होने से लोग ट्रेन सफर करेंगे इससे उनके जेब पर असर कम पड़ेगा तो वहीं जाम में भी नहीं फंसना पड़ेगा।

आठ साल से चल रहा है काम
रेल अफसरों की माने तो नवा रायपुर में रेलवे लाइन बिछाने का काम पिछले आठ साल से चल रहा है। फंड के अभाव में बीच काम की गति धीमी हो गई थी। एनआरडीए अभी तक स्टेशन का निर्माण पूरा नहीं कर पाया है। वह दो साल के भीतर स्टेशन बनाने का दावा कर रहा है। रेल अफसरों की माने तो उन्होंने अपना काम पूरा कर लिया है, बाकी का काम अब एनआरडीए को करना है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  आईजी द्वारा शुरु किए "त्रिनयन एप" को मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में किया लॉन्च