रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 में हुआ हादसा, कोंडागांव अस्पताल में चल रहा इलाज | Accident occurred on Raipur-Jagdalpur National Highway 30, undergoing treatment at Kondagaon Hospital

Share this

कोंडागांवएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
घायल का इलाज करते मेडिकल स्टाफ। - Dainik Bhaskar

घायल का इलाज करते मेडिकल स्टाफ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में रायपुर-जगदलपु नेशनल हाईवे 30 पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को फरसगांव अस्पताल में भर्ती करवाया गया।इनमें से एक ही गंभीर स्थित को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, फरसगांव के वार्ड क्रमांक 3 का निवासी देवेंद्र दर्रो और कांकेर के अंजनी गांव का निवासी योगेश्वर जैन दोनों बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी बीच पीपरा चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, दोनों बाइक सवार काफी दूर तक फेंका गए। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई है।

पास में खड़े लोगों ने इस हादसे की जानकारी थाना के जवानों और एंबुलेंस 108 को दी। मौके पर एंबुलेंस और जवान पहुंचे। जिन्होंने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे राजधानी रायपुर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  फायर ब्रिगेड पहुंचने तक कार जलकर हुई खाक, पुलिस जांच में जुटी | Car burnt to ashes till fire brigade reached, police engaged in investigation