हनुमान चालीसा सभी पढ़ते -गाते हैं, अर्थ समझना होगा: ब्रम्हचारी बागेश्वर बाबा 

Share this

० मनखे मनखे एक समान नारा देकर पूज्य गुरु घासीदास बाबा ने संसार को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया

भिलाई नगर। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जयंती स्टेडियम के समीप मैदान में शुरू हनुमंत कथा के प्रथम दिवस कि भिलाई की पावन धरा वेदव्यास की भूमि है, इस्पात की भूमि है जो पूरे विश्व में विख्यात है। यहां से सबसे ज्यादा आईआईटियन निकलते हैं। सेक्टर 9 के श्री हनुमान जी महाराज की अद्भुत महिमा है। यह शक्ति की भूमि है, भक्ति की भूमि है। उन्होंने श्री हनुमान चालीसा का हनुमंत भक्तों को श्रवण कराया।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की वह पावन धरा जहां से महान संत पूज्य श्री गुरु घासीदास बाबा का दिसंबर के माह में जयंती का पर्व चल रहा है उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का नारा देकर समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया| पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हनुमान चालीसा तो सभी पढ़ते हैं सब गाते हैं लेकिन हनुमान चालीसा का अर्थ नहीं जानते इस भाव को हमें समझना है|

उन्होंने आगे कथा में कहा कि खूबियां और खमियां हर इंसान में होती हैं पर इंसान दूसरों में खामियां ढूंढता है और अपने में खूबियां जिस दिन इंसान अपने अंदर खामियों को ढूंढ कर दूसरों के अंदर खूबियां ढूंढने लग जाएगा। वह दिन अपना जीवन सार्थक कर लेगा।

श्री शास्त्री ने कहा कि मैं भिलाई के बच्चे युवा छात्र छात्राओं से कहना चाहूंगा कि आप सभी जीवन में आपदा को अवसर बना लें।

अर्थात जीवन में कितनी भी संकट विपत्तियां आए उससे घबराए नहीं, आपदा को अवसर के रूप में बदलकर अपने जीवन को सफलता के मार्ग पर ले चलें।

READ MORE  राजिम कुंभ मेला के लिए 15 फरवरी तक रायपुर–राजिम के बीच चलेंगी दो स्पेशल MEMU

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जीवन में गुरु वह होता है जो हमें अंधकार से खींचकर उजाले की ओर ले चलता है। वही सच्चा गुरु कहलाता है जीवन में गुरु ही परिवर्तन लाता है। गुरु ही सत मार्ग दिखाता है आप अपने जीवन में ऐसे गुरु का चयन करें जो आपके जीवन को सत्मार्ग की ओर ले जा सके।

आज की कथा में मुख्य रूप से कथा के आयोजक राकेश पांडेय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक सावलाराम डहरे, डॉ दयाराम साहू, लाभचंद बाफना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन समेत अन्य उपस्थित रहे।

Share this