डीएमएफ घोटाला प्रकरण में आरोपी अनिल टुटेजा गिरफ्तार

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभावशाली अधिकारी रहे अनिल टुटेजा को डीएमएफ फंड मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 02/2024 (डीएमएफ प्रकरण) में विस्तृत विवेचना उपरांत की गई है।

विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों तथा विभिन्न व्यक्तियों के बयानों से प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी द्वारा डीएमएफ निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों एवं फर्मों को कमीशन लेकर कार्य दिलवाने तथा कार्य आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों एवं निकट संबंधियों के माध्यम से विभिन्न फर्मों को कमीशन लेकर डीएमएफ मद के कार्य दिलवाने की गतिविधियां संचालित कीं।

आरोपी द्वारा डीएमएफ फंड से संबंधित जिलों में कमीशन लेकर कार्य दिलवाने की गतिविधियां भी संचालित की जाती रही हैं।

उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र तथा भ्रष्ट आचरण से संबंधित संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित पाए गए हैं।

आरोपी को विधि अनुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 26 फरवरी 2026 तक पुलिस रिमांड की अनुमति प्राप्त की गई है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है

Share this
READ MORE  निधन - श्रीमती कुंती तिवारी