दुर्ग निगम के वार्ड 44 में 40 साल की जल समस्या का समाधान, वार्डवासियों ने महापौर का किया सम्मान

Share this

दुर्ग। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 44 में महापौर अलका बाघमार ने क्षेत्र का निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड के रहवासियों से सीधे उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

वार्डवासी 40 वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे थे।
निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने महापौर को बताया कि पेयजल की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती थी, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से कठिनाई होती थी। महापौर ने इसका संज्ञान लेकर समस्या का स्थायी समाधान कराया। महापौर अलका बाघमार ने तत्काल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पानी की समस्या के स्थायी समाधान हेतु कार्य प्रारंभ कराया। निगम प्रशासन की पहल से वार्ड 44 में पेयजल व्यवस्था को सुचारू किया गया, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का निराकरण संभव हो सका। महापौर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

पानी की समस्या के समाधान के बाद वार्ड 44 की पार्षद सहित क्षेत्र की महिलाओं एवं नागरिकों ने महापौर का आभार व्यक्त किया।

Share this
READ MORE  पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग द्वारा रंगपंचमी महोत्सव का आयोजन