पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग द्वारा रंगपंचमी महोत्सव का आयोजन

Share this

 

भिलाई। राजा भोज मंगल भवन, दीक्षित कॉलोनी, नेहरू नगर, भिलाई के प्रांगण में पवार क्षत्रिय संघ भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में महिला एवं युवा कार्यकारिणी द्वारा पवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दलाल चौधरी (संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, छ.ग.शासन) की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वृहद आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की नींव रखने वाली 70 वर्ष की वरिष्ठ महिलाओं को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। समाज को संगठित करने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों को उन महिलाओं ने साझा किया।

इस अवसर पर समाज की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज कल्याण के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। श्रीमती रोशनी पारधी राहंगडाले एवं श्रीमती निशा चौधरी बिसेन को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महिला अध्यक्ष श्रीमती आशा शरणागत एवं सचिव श्रीमती मंजु बिसेन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला महासचिव एवं महिला संरक्षक श्रीमती ममता राहंगडाले का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ महिलाओं ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हुए वर्तमान में कार्यरत तीनों कार्यकारिणी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर के साक्षी संरक्षकगण डॉ.वायआर कटरे, जीएस. राहंगडाले, प्रभाकर खौसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीआर.ठाकरे, जनसंवाद सचिव डॉ.दिलीप चौधरी, महासचिव नीतिराज राहॅंगडाले, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद भगत एवं सम्पूर्ण कार्यकारिणी उपस्थित रही।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दलाल चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाऐं समाज के हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। परिवार के स्वास्थ्य और देखभाल में महिलाओं की भूमिका अत्यंत अहम होती है। महिलाएं परिवार की सेहत की मजबूत आधारशिला एवं परिवार की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और उनके सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।

READ MORE  आर्ट ऑफ लिविंग दुर्ग परिवार ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

 

वरिष्ठ संरक्षक डॉ.वायआर कटरे ने बताया कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता रहा है। उन्होंने नारी शक्ति को नमन कर महिला दिवस की शुभकामानाएं दी।

युवा कार्यकारिणी द्वारा होली मिलन समारोह एवं मंडली द्वारा फाग गीतों का गायन किया। युवा अध्यक्ष डिलेश बोपचे, उपाध्यक्ष विरेन्द्र बघेल, अनिल बिसेन, लुमेश राहंगडाले सचिव अजय पटले द्वारा गुलाल से तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रंगपंचमी के कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर होली का आनंद लिया।

महासचिव नीतिराज राहॅंगडाले ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगपंचमी महोत्सव की शुभकामनाएं एवं धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Share this