घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग, 9 सिलेंडर जब्त

Share this

 

दुर्ग। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों एवं संभावित आपूर्ति दबाव के दृष्टिगत घरेलू गैस सिलेंडरों क़े व्यावसायिक एवं अन्य अनाधिकृत उपयोग को रोकने क़े लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह क़े निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा गुरुवार को जिले क़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जाँच की गयी। जाँच में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में दोसा किंग, अग्रसेन चौक से 3 नग , मुकेश फ़ास्ट फ़ूड सेंटर पोलसाय पारा से 2 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त भिलाई नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा मिष्ठान भंडार से 1 तथा शिव प्रसाद भोजनालय सुपेला से 3 नग घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर जब्त किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट क़िया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर नियंत्रण हेतु जिले में जांच एवं कार्यवाही की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Share this
READ MORE  लेडी डॉक्टर्स से छेड़छाड़, सिम्स के एचओडी को हटाया, कलेक्टर से हुई थी शिकायत