भगवा पार्टी द्वारा ओम्कारेश्वर मंदिर पोटियाकला में कल अष्टमी पर नौ कन्या भोज एवं भंडारा कार्यक्रम

Share this

दुर्ग। भगवा पार्टी ( भारतीय गण वार्ता पार्टी) छतीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी हीरेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि पार्टी द्वारा चैत्र नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर ओम्कारेश्वर शिव मंदिर भाठापारा, द्वारिका पुरी के पास पोटियाकला में मातृ शक्ति आराधना नौ कन्या भोज एवं भंडारा कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में माँ दुर्गा के नौ रूपों में कन्या पूजन कर भोज कराया जायेगा। इसके साथ ही भंडारा प्रसाद वितरण किया जायेगा। यह आयोजन 26 मार्च अष्टमी को शाम 5 बजे ओम्कारेश्वर मंदिर पोटियाकला में होगा। श्री साहू ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में पहुंचकर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनायें।

Share this
READ MORE  स्कूल शिक्षा विभाग में 5000 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ के हजारों युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी