धमधा में सड़क हादसा, बस और बाइक की टक्कर में दो की मौत

Share this

 

दुर्ग। धमधा थाना क्षेत्र में एक यात्री बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धमधा के स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के बीच बीती शाम तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार हरिश्चंद यादव और भोला यादव को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक हरिश्चंद यादव – अपने भतीजे की बारात में गिरहोला से धमधा जा रहे थे तथा भोला यादव – हरिश्चंद यादव के भाई के साले है। दोनों बाइक से धमधा के एक परिचित के घर जा रहे थे, तभी धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रही मिनी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share this
READ MORE  मोहर्रम के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित