भाई के हाथ-पैर बांधकर बहन से सामूहिक दुष्कर्म

Share this

बलरामपुर। जिले के वाडफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवती अपने फुफेरे भाई के साथ अपने रिश्तेदार घर जा रही थी। इसी बीच तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के भाई के हाथ-पैर बांध कर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता का भाई किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस तक पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवती का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। एसडीओपी रामावतार ध्रुव ने बताया कि पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  युवा मोर्चा से निष्कासित पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ लिखाई रपट, पुलिस काउंटर शिकायत की कर रही जांच