दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर महिला की हत्या, पुलगांव पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के अंधे कत्ल का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महिला को पैसों का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने और पुलिस में शिकायत की चेतावनी देने पर उसकी हत्या कर दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस के अनुसार, मृतका भगवंतीन साहू 16 जुलाई को मजदूरी के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। बाद में पुलगांव नाला फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में उनका शव मिला। शव पर सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटों के निशान पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलगांव थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर हर्ष यादव (19) निवासी पीसेगांव और नितेश ठाकुर (20) निवासी चंदखुरी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन वे शराब के नशे में थे। तहसील कार्यालय के पास महिला से मुलाकात होने पर उसे पैसों का प्रलोभन देकर पुलगांव नाला स्थित पुराने पुल के पास सुनसान जगह ले गए। वहां महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। महिला के विरोध करने और पुलिस कार्रवाई की बात कहने पर आरोपियों ने पहले गमछे से गला दबाया और फिर बोल्डर पत्थर से सिर व चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

READ MORE  बलौदाबाजार में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, 15 हिरासत में

हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और अपने कपड़े बदलकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बोल्डर पत्थर, कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Share this