

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं के सम्मान के लिए राज्य शासन ने खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों का चयन किया गया है।
इन सभी को 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।
5 दलों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयन
मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। इसके अलावा विभिन्न खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
रायपुर में होगा राज्य अलंकरण समारोह
राज्य अलंकरण समारोह राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में होगा।
समारोह में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
देखें पूरी लिस्ट
राज्य शासन द्वारा जारी सूची में पुरस्कार के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों के नाम शामिल हैं।


