
दुर्ग न्यूज, 17 फरवरी। टाउनशिप के हॉस्पिटल सेक्टर अग्निकांड कम से कम 25 से 30 घर तबाह हो गए हैं। कुछ झोपड़ी है, जो पूरी तरक खाक हो गई है। आग कैसे और क्यों लगी? इन कारणों की पड़ताल की जा रही है। अभी तक पुख्ता तौर पर ये क्लियर नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी? लेकिन इस आगजनी से इलाके के लोगों को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल कोई जनहानि की खबर नहीं है लेकिन लोगों के घर तबाह हो गए हैं। खबर लगते ही मौके पर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, पार्षद सीजू एंथोनी, एकांश बंछोर मौके पर पहुंच गए हैं। राहत कार्य से लेकर जो भी जरूरी चीजें हो सकती है, वो पहुंचाने का काम शुरू हो गया

