निगम तुहर द्वार अंतर्गत महापौर संग गोठ आज से

Share this

महापौर सहित आला अधिकारी रहेंगे मौजूद

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर ( दुर्ग न्यूज ) 1 मार्च। नगर निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत 1 मार्च से निगम तुहर द्वार, महापौर संग गोठ के जरिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। महापौर नीरज पाल शिविर में उपस्थित रहेंगे। आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों को शिविर स्थल की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने शिविर का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे रखा गया है। प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री मितान योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शहरी आजीविका मिशन के तहत व्यक्तिगत लोन एवं अन्य योजना, नए नल कनेक्शन, गुमास्ता लाइसेंस एवं अनुज्ञप्ति लाइसेंस, भवन, दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान का नियमितीकरण, स्ट्रीट लाइट संधारण, संपत्तिकर, भू भाटक, जलकर, यूजर चार्ज वसूली काउंटर, पाइपलाइन, बोर, पंप, हैंड पंप संधारण, वार्ड स्तर पर नाली रोड टूट-फूट संधारण, सफाई कार्य तथा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लाभ दिलाए जाएंगे।
इन स्थानों पर लगेंगे शिविर
जोन क्रमांक-01 अंतर्गत:- 01 मार्च को वार्ड 01 जुनवानी सांस्कृतिक भवन खम्हरिया, 02 मार्च को वार्ड 02 स्मृति नगर आनंद नगर सांस्कृतिक भवन, 03 मार्च को वार्ड 03 माॅडल टाउन पंचमुखी गार्डन सांस्कृतिक गार्डन में आयोजित होगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग में आचार्य श्री विद्यासागर को हजारों लोगों ने दी विनयांजलि, दुर्ग में स्थापित होगी आचार्य श्री की प्रतिमा: बाकलीवाल