सीजी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 1 मार्च। छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। आज पहले दिन 12 वीं का हिंदी पेपर है। कल 2 मार्च को 10वीं का हिंदी पेपर होगा।
परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाईन की शुरुआत की गई है। इस हेल्पलाईन के माध्यम से परीक्षार्थी, पालक और शिक्षक परीक्षा के संबंध में अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 18002334363 पर प्रातः 10 से शाम 5.30 बजे तक निरंतर विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। हेल्पलाईन का संचालन शासकीय अवकाश और रविवार को छोड़कर किया जा रहा है। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल परीक्षाओं के 2408 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 3 लाख 28 हजार और कक्षा 10वीं की परीक्षा में 3 लाख 38 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा आज से 31 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  नक्सलियों के पत्र पर बस्तर IG ने कहा- ताकत कम होने से बौखला गए हैं माओवादी | Conspiracy to defame the force, the strength of the Maoists is decreasing, the force did not suffer any loss in the encounter