दुर्ग का गोपाल स‌ऊदी में बंधक, जनदर्शन में की शिकायत

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 8 मार्च। दुर्ग के ग्राम डोमा निवासी गोपाल साहू (56 वर्ष) को स‌ऊदी अरब में बंधक बना लिया गया है। उसे छत्तीसगढ़ वापस लाने के लिए कलेक्टर को आवेदन सौंपा गया है। राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय को भी ज्ञापन दिया है। प्रकरण के संबंध में बताया गया है कि काम की तलाश में डोमा निवासी गोपाल साहू ने कुरूद निवासी नीरज सोनी से मुलाकात की। नीरज ने एक लाख रुपए लेकर उसे स‌ऊदी अरब भेज दिया। सऊदी पहुंचने पर उसे पता चला कि वहां कर्मचारियों से अमानवीय व्यवहार किया जाता है। सोने-खाने का कोई ठिकाना नहीं है। लगातार 18 से 20 घंटे कार्य कराया जाता है। यह सब कर पाना संभव नहीं होने पर गोपाल ने वापस जाने की बात कही तो उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। वहाँ के कंपनी प्रबंधक ने वापस जाने के एवज में एक लाख रुपए माँग की। गोपाल ने परिजनों से एक लाख रुपए मंगा कर दिए तो भी उसे वापस आने नहीं दिया जा रहा है जिसका गोपाल ने वीडियो भी जारी किया है। गोपाल के साथ वहाँ अन्य राज्य के चार लोग भी बंधक है। वीडियो के माध्यम से वापसी के लिए मदद की फ़रियाद की है। परिजनों ने हताश होकर युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नितेश साहू को घटना बताई। श्री साहू ने विषय को लेकर परिजनों के साथ जनदर्शन में निवेदन किया है। साथ ही एक आवेदन राज्यसभा सांसद सरोज पांडे को भी सौंपा है।  राज्य सभा सांसद ने उक्त संबध में चिट्ठी विदेश मंत्रालय को लिखी है ताकि गोपाल की सकुशल वापसी छत्तीसगढ़ हो सके ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  IT Raid: राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में IT ने दी दबिश, इंदौर और नागपुर के करीब 200 अधिकारियों का पंहुचा दल