पुलिस ने मनाया विज्ञान विकास केंद्र में महिला दिवस एवं होली

Share this

दुर्ग न्यूज, 8 मार्च। विज्ञान विकास केंद्र दुर्ग में वहां के समस्त बालिकाओं, महिला स्टाफ एवं जीविका समूह के सदस्यों और प्रमुख लीलेश्वरी साहू के साथ दुर्ग पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली का पर्व मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव द्वारा महिलाओं को संबोधित किया गया। उनको महिला दिवस एवं होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मीता पवार, आईयूसीएडब्ल्यू उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू, आईयूसीएडब्ल्यू महिला थाना प्रभारी सी तिर्की, नेवाई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा, पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजीव तिवारी, रक्षा टीम प्रभारी श्रीमती संगीता मिश्रा एवं रक्षा टीम के स्टाफ उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग में पत्थर से मार कर देर रात युवक को किया अधमरा, सुबह हास्पिटल में हो गई मौत, 3 संदेहियों से पूछताछ जारी, जल्द होगा खुलासा