डौंडी में ट्रक की ठोकर से 5 की मौत, 3 घायल

Share this


दुर्ग न्यूज, 10 मार्च। दुर्ग संभाग के बालोद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। आयरन ओर से भरे ट्रक ने पहले तो एक कार को टक्कर मारी और इसके बाद बाइक सवार लोगों को भी चपेट में ले लिया है। इस हादसे में 3 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक CG-19 बीजी 1705 आयरन ओर भरकर कांकेर जिले के भानुप्रताप पुर की ओर से बालोद की ओर जा रही थी। गाड़ी अभी मरकाटोला गांव के पास पहुंची थी। उसी दौरान सामने से सामने से कार और बाइक भी आ रही थी। ऐसे में ट्रक चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका।‌ हादसे के बाद कार रोड किनारे चले गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को डौंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक 13 साल की लड़की भी शामिल है, वहीं बाइक सवार शख्स जांजगीर जिले का बताया जा रहा है, जो बालोद के पोस्ट ऑफिस में काम करने आता था। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, वे सभी लोहारा ब्लॉक के ग्राम दुपचेरा के रहने वाले थे।


बताया गया है कि ये सभी लोग काम करने के लिए नारायणपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया है। 5 मृतकों में से अब तक एक मृतक का नाम सामने आया है, जिसका लिखन राम देवांगन है। एडिशनल एसपी हरीश राठौर मौके पर पहुंचे हुए हैं। उधर हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Share this
READ MORE  तेज रफ़्तार बस ने बरपाया कहर 17 मवेशियों को रौंदा