तेज रफ़्तार बस ने बरपाया कहर 17 मवेशियों को रौंदा 

Share this

महासमुंद। जिले में तेज रफ्तार बस ने सड़क पर गायों की लाशें बिछा दी। तेज रफ्तार बस ने 17 मवेशियों को रौंद दिया। वहीं घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बता दें कि, NH-53 पर वन काष्ठागार के पास महेंद्रा ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG04-MA-7914 ने 17 मवेशी को रौंद दिया।

जानकारी के अनुसार, बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी. उसी वक्त ये भीषण हादसा हुआ। घटना के बाद चालक फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Share this
READ MORE  भिलाई में युवकों का रास्ता रोक जानलेवा हमला कर आरोपी स्कूटी छोड़ फरार