20 हजार मदद का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी, बुलेट-कार फायनेंस करा बेच दिए दूसरे राज्यों में, अंतर राज्यीय जालसाज गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

Share this

 

तीन करोड़ कीमती 10 कार, 1 बुलेट, 1 वाशिंग मशीन 2 मोबाईल बरामद

गिरोह में शामिल अन्य राज्यों के अपराधियों की पुलिस कर रही पतासाजी

भिलाई, 25 मार्च। पुलिस ने प्रकरण के संबंध में बताया कि प्रार्थी हेमंत कुमार निवासी केएलसी जोन 2 खुर्सीपार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नवम्बर 2022 में उसका परिचय खुर्सीपार जोन 2 निवासी शिवा उर्फ शिवकुमार के माध्यम से श्रीनिवास एवं योगेश सोनवानी से हुआ। प्रार्थी को अपनी पुत्री का विवाह करने हेतु रूपयों की आवश्यकता होने पर शिवा उर्फ शिव कुमार से 20 हजार रूपये मदद करने बोला। तब 22 अक्टूबर 2022 को 11 बजे शिवा उर्फ शिवकुमार एवं श्रीनिवास प्रार्थी को उसके घर से टाटीबंध रायपुर ले गये। वहां पर योगेश सोनवानी से मिलवाये और तीनो बुलेट शो रूम टाटीबंध रायपुर लेकर गये। प्रार्थी का आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक और भारतीय स्टेट बैंक का 3 नग चेकबुक जिस पर प्रार्थी से हस्ताक्षर करवाये सभी दस्तावेज देने के बाद प्रार्थी के नाम से एक बुलेट फायनेंस करवाये। इसके बाद हेमंत कुमार को बोले इसको बेचते हैं। फायनेस में लिए बुलेट को शिवा उर्फ शिव कुमार श्रीनिवास एवं योगेश सोनवानी तीनों रख लिए और कुछ दिनों बाद शिवा उर्फ शिवकुमार श्रीनिवास रायपुर मोवा लेकर गये। रायपुर में योगेश सोनवानी से मिले और उसने प्रार्थी हेमंत को बोला तुम्हारे नाम से महेन्द्र एक्स यूवी 300 खरीदते हैं और उसका जो किस्त बनेगा उसे वे लोग भरेंगे, डाउन पेमेन्ट भी वही करेंगें। उस गाड़ी को किराये पर चलाएंगे और उसका जो भी फायदा होगा वह उसको भी देंगे। प्रार्थी को लालच देने से वह उनके झांसे में आ गया। उसे फिर महिन्द्रा शो रूम मोवा रायपुर लेकर गये आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक एवं भारतीय स्टेट बैंक के 3 नग चेकबुक पर प्रार्थी से हस्ताक्षर करवाये सभी दस्तावेज देने के बाद प्रार्थी के नाम से महिन्द्रा एक्सयूवी 300 फायनेस करा लिये। तीनों भिलाई 3 आये, योगेश सोनवानी प्रार्थी से एग्रीमेन्ट पर हस्ताक्षर करवा कर अपने पास रख लिया। शिवा ने प्रार्थी को 20 हजार रूपये दिए। 15 जनवरी 2023 को शिवा उर्फ शिवकुमार श्रीनिवास प्रार्थी के घर खुर्सीपार आये और बोले कि उन्हें एक वाशिंग मशीन दिलवा दो उसका पैसा वे लोग देंगे फिर प्रार्थी को न्यू बसंत टाकीज के पास केके इलेक्ट्रिानिक लेकर गये वहां से प्रार्थी के नाम से वोलटास कंपनी का वाशिंग मशीन फायनेंस करवाये। वाशिंग मशीन को शिवा उर्फ शिव कुमार रखा है। कुछ महीने बाद बैंक वाले किस्त नही पटाने से प्रार्थी के घर खुर्सीपार आकर किस्त पटाने के लिए पहुंचने लगे। तब प्रार्थी घबरा गया और थाना आकर आपबीती बताई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शिवा उर्फ शिव कुमार, श्रीनिवास एवं योगेश सोनवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध धारा 420, 120 बी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जाँच के बाद 1. एक केटा हुन्डई कंपनी का डेटिंग हुआ 2. एक लाल रंग का आई – 20 हुन्डई 3. एक सफेद रंग की स्कोडा कार 4. एक बीएमडब्लू 5. एक स्कोडा सिल्वर कलर कार 6 एक सफेद रंग का केटा 7. एक केटा काले रंग का 8. एक केटा महरून रंग का 9. एक होण्डा सिटी कार आदि को मोडीफाई कर अन्य प्रांत केरल, कर्नाटक, गोवा अरूणाचल प्रदेश, आन्ध्रप्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश में ले जाकर बेच देते थे ताकि गाड़ी अन्य प्रांत मे बेचने से फायनेस कराने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। आरोपियों से जुमला कीमती 3 करोड रूपये के वाहन, सामान जप्त किए गए और भी वाहन फायनेंस कराने का अंदेशा है, पूछताछ जारी है।

READ MORE  एक महीने से पेट दर्द से परेशान महिला का आपरेशन कर निकाला 3.8 kg का ओवरी सिस्ट
Share this