दशहरा मैदान रिसाली में कल जगराता, श्री किशोरीजी महिला मंडल रिसाली का आयोजन

Share this


भिलाई नगर, 25 मार्च। श्री किशोरीजी महिला मंडल रिसाली द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्रि में देवी जागरण (जगराता) का आयोजन बड़ा दशहरा मैदान रिसाली में 26 मार्च की रात होने जा रहा है। आयोजन समिति की डॉ निर्मला शुक्ला ने बताया कि मां भगवती की पूजन, ज्योति प्रज्वलन एवं अर्चना इत्यादि रात 10 बजे से शुरु होगी। इसी दौरान भक्ति मय गीतों के साथ मधुर भजन जेएमडी म्यूजिकल ग्रुप के सचिन तिवारी, ज्योति कश्यप एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 27 मार्च की सुबह 4 बजे मां भगवती की आरती, भोग व 9 कन्याओं का पूजन भी होगा। कल 26 मार्च की रात्रि 10 बजे होने वाले जगराता कार्यक्रम में स्थानीय सांसद विजय बघेल, उनकी पत्नी श्रीमती रजनी बघेल के आलावा मनीष पांडेय को भी आमंत्रित किया गया है। नगर निगम रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर एवं नृत्य धाम की संचालिका डॉक्टर राखी रॉय को भी विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय गायिका श्रीमती अंजली तिवारी भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग महापौर बाकलीवाल राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल, कहा- देश में एक अलग अध्याय का आरंभ