


धमतरी, 2 अप्रैल। आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा कीमती करीबन 6 लाख 38 हजार रूपये तथा 4 नग मोबाइल कीमती करीबन 25 हजार रूपये तथा नगदी 3280 रूपये कुल कीमती 6,66,280 रूपये जब्त किया गया।
पुलिस ने बताया कि एसपी प्रशांत ठाकुर द्वारा जिले में हो रहे अवैध रूप से जुआ सटटा, शराब बिक्री एवं मादक पदार्थ गांजा पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल धमतरी को कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए हैं।

इसी तारतम्य में 2 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी सिहावा रोड की ओर से अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। नहर नाका चौक धमतरी के पास जाकर नाकाबंदी किया गया।
आरोपियों के नाम अवरार मलिक पिता रफीक मलिक(एकात मलिक) 22 वर्ष निवासी चाद मस्जिद के पास साकरोद थाना खेकड़ा जिला बागपत उत्तरप्रदेश,
गौरव शुक्ला पिता अनिल शुक्ला 20 वर्ष निवासी पटखेली सम्पत पाठक पोस्ट पश्चिम थाना बरसठी जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश, नदीम अहमद पिता इंतजाम अली 33 वर्ष निवासी मुस्तफाबाद पश्चिम थाना लोनी देहात गाजियाबाद उत्तरप्रदेश को मौके पर पकड़ कर उक्त गांजा जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस. के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
