मिस्टर, मिस एवं मिसेज इंडिया का ग्रैंड फिनाले भिलाई में, 5 को राष्ट्रीय स्तर का पीजेंट शो

Share this

भिलाई, 2 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के ब्यूटी पीजेंट शो का आयोजन 5 अप्रैल को किया जा रहा है । भिलाई स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण अभिनेत्री डॉक्टर अदिति गोवित्रीकर होंगी जो मिसेस वर्ल्ड रह चुकी है । डॉक्टर अदिति गोवित्रीकर पहली बार छत्तीसगढ़ के किसी शो में आ रही हैं । इस शो में देश के विभिन्न 18 राज्य हरियाणा,उत्तराखंड, ओडिशा, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश आदि से कुल 40 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं । इस प्रतियोगिता का आयोजन ज़ील इंटरटेनमेंट एवं ब्लूमिंग आईकॉन अकैडमी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है । इस शो में टैलेंट राउंड, फिजिकल फिटनेस, फोटोशूट, पर्सनल इंटरव्यू , क्यू एंड ए राउंड आदि कुल 8 राउंड की कड़ी प्रतियोगिता रहेगी। प्रतिभागियों का मूल्यांकन 6 राउंड के आधार पर किया जाएगा। शो ऑर्गेनाइजर प्रदीप पाली एवं डॉ निधि रावत इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं उन्होंने बताया कि भिलाई एवं दुर्गवासियों के लिए यह शो एक अच्छी सौगात है। ब्लूमिंग आईकॉन अकैडमी की डायरेक्टर निकिता रावत ने बताया कि यह शो छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगा।

Share this
READ MORE  राजिम कुंभ कल्प में 3 मा्र्च से विराट संत समागम, देश भर से पहुंचेंगे बड़ी संख्या में साधु-संत