बिलासपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

प्रदर्शनी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
बिलासपुर के डीपी कॉलेज साइनेक्स मिलेनियम में बीए सेकेंड ईयर के एक स्टूडेंट्स ने कॉर्न स्टार्च से ग्ले बनाकर सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, कॉर्न स्टार्च में पानी मिलाकर रख देने के बाद वह तरल दिखता है। मगर वह पत्थर की तरह सॉलिड रहता है।उसे हिलाते रहने से तरल हो जाता है। लेकिन, कोई आकार नहीं बनता। प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने कुछ ऐसे ही रोचक प्रदर्शनी लगाई है, जो लोगों को आकर्षित कर रहा है। साइनेक्स मिलेनियम के चयनित प्रदर्शनी को पेटेंट कराने के लिए पहली बार दो जज भी बुलाए गए हैं।

स्टूडेंट्स ने बनाए आकर्षक मॉडल्स।
डीपी विप्र कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय साइनेक्स मिलेनियम का आज दूसरा दिन था। प्रदर्शनी में साइंस के साथ ही कॉमर्स और आर्ट के 4 हजार स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं, जिन्होंने 995 मॉडल बनाए हैं। स्टूडेंट्स के मॉडल्स में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़़ी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन, यहां होने वाले अनाज के उत्पादन, इतिहास के पुरातत्व स्रोत, छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी, हिंदी वर्णमाला को वैज्ञानिक ढंग से व्यवस्थित किए गए हैं।

बीए सेकेंड ईयर के छात्र मंथा नाग संतोष ने कॉर्न स्टॉर्च (मक्के के आटा) और पानी से ग्ले बनाया है, जो छोटे बच्चों को खेलते समय नुकसान नहीं पहुंचाएगा और इसे अलग-अलग कलर भी कर सकते हैं। इसी तरह कवि रबींद्रनाथ ठाकुर के गाए 2 हजार से ज्यादा कविताओं में से एक, नुतानी जुगेर भोरे की प्रस्तुति, चेतन भगत और विलियम शेक्सपियर की नॉवेल पर बनी फिल्म, सिंधु घाटी व मोहनजोदड़ो सभ्यता, नदी व वायु से अपरदन व निक्षेपण आदि के मॉडल आकर्षित कर रहे हैं। फ्रेड स्मार्ट सिटी में होने वाली व्यवस्था की जानकारी दी गई है। यहां साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के मॉडल लगाए गए हैं।

अलग-अलग थीम पर बनाए गए हैं मॉडल्स।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर थिरके स्टूडेंट्स
अंतर महाविद्यालय स्तर पर किए गए इस आयोजन में 44 कॉलेज के स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हो रहा है। शनिवार को कॉलेज स्टूडेंट्स ने ग्रुप डांस, एकल डांस सहित छत्तीसगढ़ी लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी।

प्रदर्शनी में मौजूद अतिथि।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में दैनिकभास्कर के स्टेट हेड डॉ. विश्वेर ठाकरे, दैनिक भास्कर के संपादक हर्ष पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुनील गुप्ता बतौर अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एमएस तंबोली ने किया। आयोजन में एल्युमनी कमेटी के अध्यक्ष अविनाश सेट्ठी, गोविंद सेट्ठी, जीत्तू ठाकुर, विनय अग्रवाल, टिकेश प्रताप सिंह, विकास सिंह सहित कॉलेज के प्रोफेसर, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
