RRR ने जापान में रचा इतिहास, 10 लाख दर्शक पाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी

Share this

दुर्ग न्यूज, 5 अप्रैल। राजामौली की आरआरआर ने रिलीज के बाद से देश ही नहीं दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। पिछले महीने नाटू नाटू के लिए ऑस्कर जीतकर फिल्म ने इतिहास रचा था तो अब यह जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और 10 लाख दर्शक पाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म जापान के 44 शहरों और प्रांतों में 209 स्क्रीनों और 31 आईमैक्स स्क्रीनों पर दिखाई जा रही है। आरआरआर पिछले साल अक्टूबर से जापान में निर्बाध रूप से चल रही है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को जापान में अभी तक 10 लाख से अधिक दर्शक देख चुके हैं और ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है। आरआरआर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया गया कि फिल्म ने 164 दिन में यह उपलब्धि हासिल की है। इस पर राजामौली ने भी लिखा, 10 लाख जापानी प्रशंसकों ने हमें गले लगाया। एक रिपोर्ट के अनुसार, आरआरआर ने अब तक जापान में 80 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगर इसी रफ्तार से चलती रही तो यह जल्द 100 करोड़ का कारोबार करने में भी सफल होगी। जनवरी में जब फिल्म की रिलीज के जापान में 100 दिन पूरे हुए थे तो राजामौली ने इतना प्यार देने के लिए सभी प्रशंसकों के प्रति आभार जताया था। आरआरआर को जापान ही नहीं, दुनियाभर में भरपूर प्यार मिल रहा है और यह कई उपलब्धि हासिल कर चुकी है। फिल्म नाटू नाटू के लिए गोल्डन ग्लोब 2023 और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीत चुकी है। इसके अलावा हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड में भी इसे अलग-अलग श्रेणियों में 5 पुरस्कार मिले थे। पिछले महीने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बनी थी। आरआरआर एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी तेलुगू स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में आलिया भट्ट, श्रिया सरन, अजय देवगन, ओलिविया मॉरिस, रे स्टीवेन्सन और मकरंद देशपांडे मुख्य भूमिका मे हैं। यह अभी तक दुनियाभर में 1,200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। इसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देखा जा सकता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  BIG BREAKING : 'झारखंड टाइगर' चंप‌ई बने न‌ए CM, राज्यपाल के सामने विधायकों ने चुना विधायक दल का नेता