मुख्यमंत्री बघेल ने दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्रवासियों को आज 39 करोड़ 75 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात

Share this

दुर्ग,7 अप्रैल। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उ.मा.विद्यालय का लोकार्पण किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पुलगांव गौठान में पशुओं के लिए शेड का निर्माण, नगरीय निकाय अंतर्गत 6 तालाबों का उन्नयन कार्य, पुलगांव के गौठान के पास चिन्हित जमीन पर बनेगा अर्बन कॉटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क तथा शिवनाथ रिवर फ्रंट का डेव्हलपमेंट किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

श्री भूपेश बघेल ने आज क्षेत्र वासियों को 39 करोड़ 75 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें लोकार्पण 12 करोड़ 48 लाख के 10 विकास कार्यों और भूमिपूजन 27 करोड़ 27 लाख के 9 कार्य सम्मिलित है।

लोकार्पण एवं भूमिपूजन ब्यौरा

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ 48 लाख 15 हजार रूपए के लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण किया। जिसमें अधोसंरचना मध्य अंतर्गत विभिन्न वार्डों में 31 सड़कों के डामरीकरण 3 करोड़ 33 लाख रूपए, 53 सीसी रोड निर्माण 4 करोड़ 72 लाख रूपए, 3 डब्ल्यूएमएम रोड निर्माण 16 लाख 87 हजार रूपए, 8 नाली निर्माण 52 लाख 33 हजार रूपए एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 4 सड़कों के डामरीकरण 50 लाख रूपए, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीपक नगर के लिए एक करोड़ 55 लाख रूपए, वार्ड 55 पुलगांव गौठान में पशुओं के लिए 2 नग शेड निर्माण 15 लाख रूपए, शिवनाथ नदी मुक्तिधाम शेड उन्नयन कार्य 15 लाख रूपए, शिवनाथ नदी रेटेनिंग वाल व उद्यान निर्माण कार्य 20 लाख रूपए और अमृत मिशन योजना अंतर्गत 3 उद्यानों का निर्माण कार्य एक करोड़ 18 लाख रूपए के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगर निगम दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ 21 लाख 21 हजार रूपए की लागत के 9 कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न वार्डो में डामरीकरण में कुल 13 सड़क डामरीकरण कार्य एक करोड़ 18 लाख 87 हजार रूपए, विभिन्न वार्डो में कुल 14 सीसी रोड एवं डब्लूएमएम निर्माण कार्य 4 करोड़ 58 लाख 18 हजार रूपए, विभिन्न वार्डो में कुल 26 नाली निर्माण कार्य 2 करोड़ 14 लाख 53 हजार रूपए, विभिन्न वार्डो में कुल 19 रोड व नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य 2 करोड़ 8 लाख 42 हजार रूपए, 15वें वित आयोग अंतर्गत विभिन्न वार्डो में कुल 9 पेवर ब्लॉक कार्य एक करोड़ 56 लाख 6 हजार रूपए, निकाय क्षेत्रांर्गत 6 तालाबो के विकास कार्य 2 करोड़ 6 लाख रूपए, डीएमएफ अंतर्गत पुलगांव स्थित गौठान में सुविधा विस्तार कार्य 65 लाख 15 हजार रूपए, अर्बन कॉटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क 2 करोड़ रूपए और शिवनाथ रिव्हर फ्रंट डेव्हलपमेंट कार्य 11 करोड़ रूपए शामिल हैं।

READ MORE  हेलमेट अनिवार्य, आज से होगी सिर्फ कार्रवाई; स्टूडेंट्स हुए तो स्कूल और सरकारी कर्मी हुए तो विभाग भी माना जाएगा जिम्मेदार | Helmet mandatory, only action will be taken from today; If there are students, then the school and if there are government employees, then the department will also be considered responsible.
Share this