फर्जी ईडी अफसर बनकर अपहरण, 2 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, एक महिला सहित9 आरोपी गिरफ्तार, सवा करोड़ नकद, गहने और मोबाईल जब्त 

Share this

दुर्ग न्यूज, 6 जुलाई। पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 में आयोजित पत्रकार वार्ता में दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने हाल ही में जिले मे घटित फर्जी ई डी अधिकारी बनकर अपहरण, एक्सटॉर्सन कर 2 करोड रूपये की धोखाधड़ी के सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। पुलिस की तत्परता से घटना की सूचना के 2 घण्टे के अंदर आरोपियो के नाम, पता एवं फोटो की पहचान सुनिश्चित करने में मिली सफलता। 30 घण्टे के अंदर 3 आरोपियों को एवं 3 दिन के अंदर गिरोह के 9 प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। कुल नगदी रकम 1 करोड 25 लाख 16 हजार रूपये, 2 लाख 19 हजार रूपये की सोने की ज्वेलरी, 10 नग विभिन्न कंपनियों के एण्ड्रायड एवं की-पैड मोबाईल फोन, 1 लाख 20 हजार रूपये का परफ्यूम एवं अन्य सामान, 02 नग ईडी–सीबीआई के अधिकारी के पदनाम वाले फर्जी आइडेंटिटी कार्ड बरामद किए गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या आर्ट ऑफ लिविंग दुर्ग का आंजनेय होमा, महाआरती एवं दिव्य सत्संग में राम भजनों से राममय हुआ माहौल