एक्सपर्ट बताएंगे कैसे करें यूपीएससी की तैयारी, यूपीएससी चयनित आईएएस, आईपीएस टॉपर्स देंगे टिप्स, बीआईटी के ऑडिटोरियम पहुंचें युवा 16 जुलाई को

Share this

दुर्ग न्यूज, 13 जुलाई। यूपीएससी एवं प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वालों के लिए सही दिशा में आगे बढ़ने का एक मौका है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में 16 जुलाई को भिलाई टॉक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यूपीएससी चयनित अनुभवी एवं टॉपर्स प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर टिप्स देंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे। बीआईटी के ऑडिटोरियम में यूपीएससी की तैयारी करने वालो को यूपीएससी चयनित अनुभवी अभिषेक चतुर्वेदी, अंशिका जैन, आईएएस प्रखर चंद्राकर व आईपीएस आकाश कुमार अनुभवों को स्टूडेंट्स से साझा करेंगे। यही नहीं स्टूडेंट्स इनसे सवाल भी कर सकते हैं, प्रश्नोत्तरी भी होगी ताकि कोई भी संशय हो उसे दूर किया जा सके। कार्यशाला में भाग लेने के लिए बीआईटी के ऑडिटोरियम में ही 9:30 बजे से पंजीयन होगा तथा 10 बजे से कार्यशाला प्रारंभ होगी। यह आयोजन निशुल्क है और यूपीएससी की तैयारी करने वाले कोई भी छात्र, छात्रा इसमें सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यशाला में पैनल डिस्कशन भी होगा। कार्यशाला में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा भी शामिल होंगे। यूपीएससी की तैयारी के लिए एक्सपर्ट अपनी राय भी देंगे और कैसे तैयारी करना है इसके बारे में बताएंगे। पढ़ाई की तकनीक एवं टाइम मैनेजमेंट के बारे में भी बताया जाएगा। जनरल नॉलेज एवं करंट अफेयर के टिप्स भी दिए जाएंगे। तैयारी के लिए नोट्स किस प्रकार से तैयार करें और रिवीजन कैसे करना है ये भी एक्सपोर्ट बताएंगे।

Share this
READ MORE  सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा का आरोप, ED बीजेपी की जासूसी एजेंसी