दुर्ग न्यूज, 13 जुलाई। कृषि विज्ञान केन्द्र, अंजोरा दुर्ग प्रक्षेत्र में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मीठा नीम एवं करौंदा के 200 पौधों का रोपण कुलपति डाॅ. एनपी. दक्षिणकर, दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय की उपस्थिति में किया। कुलपति ने पौधरोपण के महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डाॅ. एसके तिवारी, अधिष्ठाता, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, डाॅ. आरसी. घोष, निदेशक शिक्षा, डाॅ. एसएल अली, निदेशक वाईल्ड लाईफ एवं फोरेंसिक सेंटर, डाॅ. कोले, डाॅ. केशव दास एवं डाॅ. धीरेन्द्र भोंसले, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, डाॅ. दिलीप चैधरी, लाइब्रेरियन एवं विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. विकास खुणे, वैज्ञानिक डाॅ. एसके. थापक, डाॅ. रोशन लाल साहू, डाॅ. निशा शर्मा, डाॅ. राजकुमार गढ़पायले द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
