मोटर साइकिल और स्कूटी उड़ाने वाले आरोपी गिरफतार, चोरी की चार बाईक और एक स्कूटी बरामद

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 जुलाई। टाउनशिप और जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एसपी शलभ सिन्हा के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। इसी दौरान आज भिलाई नगर स्थित सिविक सेंटर के पास चोरी की मोटर साइकिल और स्कूटी को बेचने वाले संदेही को पकड़कर जब टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो उनके कब्जे से 4 नग मोटर सायकल और स्कूटी क्रमांक सीजी 09 जेएच 8016, हीरो होंडा सीडी डीलक्स क्रमांक सीजी 07 एलडी 2602, स्कूटी लेट्स मोपेड क्रमांक सीजी 07 एएक्स 1895, एक हीरो होंडा बिना नंबर बरामद की गयी है। इस मामले में गिरफ्तार सोनू टिकरिहा और खिलेंद्र सिंह के खिलाफ भिलाई नगर थाना से अग्रिम कार्रवाई की गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भाई के हाथ-पैर बांधकर बहन से सामूहिक दुष्कर्म