बीएसपी में नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख की ठगी

Share this

दुर्ग न्यूज, 31 जुलाई। भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी वापस लगवाने के नाम पर एक दंपत्ति ने युवक से 25 लाख रुपए ले लिए हैं, जब वह नौकरी नहीं दिलवा सके तो युवक ने उनसे रुपए मांगे। पैसे नहीं लौटाने पर युवक ने दंपत्ति के खिलाफ नेवई थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि आशीष नगर रिसाली निवासी स्वराज मलिक (39 वर्ष) ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने शिकायत की है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में 31 मार्च 2022 तक वह वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। उसके बाद बेहतर नौकरी की तलाश में उसने संयंत्र की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। इसी दौरान उसकी मुलाकात बीएसपी में कार्यरत ऑपरेटर कम टेक्नीशियन अजय चौहान और उनकी पत्नी अंतिमा से हुई। जान-पहचान अधिक होने पर उन्होंने बीएसपी में अच्छी पकड़ होने की बात कही थी। स्वराज ने उनसे कहा कि वो बीएसपी में अपनी नौकरी फिर से ज्वाइन करना चाहता है। चौहान दंपत्ति ने उसकी जॉब वापस दिलाने का दावा किया और उससे 25 लाख 32 हजार बदले में लिए। जब वो लोग नौकरी नहीं लगवा पाए तो उसने उनसे देरी का कारण पूछा। इस पर वे लोग गोलमोल जवाब देने लगे। कई महीने बीतने के बाद उसने रुपए वापस करने की बात कही। इस पर उन्होंने आज कल करके बहाना शुरू कर दिया। जैसे ही स्वराज को ठगी का अहसास हुआ उसने नेवई थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर दंपत्ति की तलाश में जुट गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भिलाई कैमिकल फैक्ट्री में आग, दमकल कर्मियों की तत्परता से एक घंटे में काबू