बीएसपी टाउनशिप में अंग-दान महोत्सव का शुभारंभ, सीईओ अनिर्बान दासगुप्ता ने जागरूकता रैली को दिखाई झंडी, नेहरू आर्ट गैलरी में पोस्टर प्रदर्शनी

Share this

दुर्ग न्यूज, 1 अगस्त। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर-9 में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंगदान महोत्सव एवं अंगदान जागरुकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इस दौरान जागरूकता रैली समेत विभिन्न आयोजन के माध्यम से लोगों को अंग दान के लिए उसके महत्व को रेखांकित कर प्रेरित किया जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इस दौरान नेहरू आर्ट गैलरी सिविक सेंटर में एक पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि‌ श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता अध्यक्षा भिलाई महिला समाज ने कल शाम 5 बजे किया। यह प्रर्दशनी 8 अगस्त तक शाम 5:30 से रात्रि 8:30 बजे तक लोगों के अवलोकनार्थ जारी रहेगी। सेक्टर-9 हास्पिटल से अनिर्बान दासगुप्ता ने अंगदान जागरूकता रैली को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करती लोगों को अंग दान के लिए जागरूक कर रही है। सीईओ श्री दासगुप्ता ने कहा कि पूरे विश्व में अंग-दान के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। मरणोपरांत अंग दान करने से यह अंग कई लोगों के लिए जीवन दान बनता है इसलिए हम सभी को अंग दान के लिए प्रेरित व सजग होने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अंगदान जागरूकता पखवाड़ा प्रारंभ किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  अवैध कब्जेधारी और भूमाफ़ियायों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, बीएसपी ने चलाया जेसीबी