एयर होस्टेस की हत्या के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत, लॉकअप में फांसी के फंदे पर झूलता मिला 

Share this

दुर्ग न्यूज, 8 सितंबर। छत्तीसगढ़ की रहने वाली ट्रेनी एयर होस्टेस की हत्या के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरोपी विक्रम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली ट्रेनी एयरहोस्टेस रूपल ओगरे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी विक्रम पुलिस लॉकअप में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस लॉकअप में आरोपी की मौत से हड़कंप मच गया है। मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पैंट से ही फांसी का फंदा बनाया और उसमें लटककर अपनी जान दे दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि रविवार को रूपल का शव अंधेरी के मोरल रोड पर स्थित एनजी कॉम्प्लेक्स के फ्लैट में पाया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान सोसायटी के पास झाड़ियों से खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया था। इस आधार पर पुलिस ने अगले ही दिन सोसायटी में हाउस कीपिंग का काम करने वाले 40 वर्षीय विक्रम अठवाल को गिरफ्तार किया था। अदालत ने विक्रम को 8 सितंबर तक पुलिस की कस्टडी में भेज दिया था। 24 वर्षीय एयर होस्टेस इसी साल छत्तीसगढ़ से मुंबई शिफ्ट हुई थी।

पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार करने के बाद कहा था कि एयर होस्टेस की हत्या की प्लानिंग उसने पहले से की थी। हत्या से तीन दिन पहले उसने बड़ा चाकू खरीदा था। हत्या के बाद उसने चाकू और खून से सने अपने कपड़े झाड़ियों में फेंक दिया था। जिसके बाद वह घर चला गया।

READ MORE  कांग्रेस ने CG में बदला चुनाव के लिए सीनियर ऑब्ज़र्वर, अब डॉ. सिरिवेला प्रसाद को मिली ये जिम्मेदारी
Share this