‘तुम्हारे पिताजी का नहीं है INDIA’, नाम बदलकर देखो 140 करोड़ लोग ‘इंडिया’ से बाहर भगा देंगे, केजरीवाल ने क्यों कहा ऐसा ?

Share this

दुर्ग न्यूज, 17 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की 28 विपक्षी पार्टियों ने मिलकर एक गठबंधन बनाया है। अलायंस का नाम INDIA रखा है, लेकिन इनके पेट में दर्द होने लगा। BJP वाले इतने बौखला गए और कहने लगे भारत का नाम बदलेंगे। अब इंडिया नहीं बोलेंगे। अरे तुम्हारे पिताजी का है इंडिया…। 140 करोड़ लोगों का इंडिया है। इंडिया, भारत, हिन्दुस्तान हमारे दिल में बसता है। किस- किस के दिल से निकालोगे इंडिया…। खबरदार अगर इंडिया का नाम बदलने की हिम्मत की तो 140 करोड़ लोग बीजेपी को इंडिया से बाहर भगा देंगे। केजरीवाल ने सभा में मौजूद लोगों से I LOVE MY INDIA भी बुलवाया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

श्री केजरीवाल ने कहा कि हम अपने भारत से प्यार करते हैं। हम अपने हिन्दुस्तान से प्यार करते हैं। सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा…। मैं भारतीय जनता पार्टी वालों को चैलेंज करता हूं। हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदलकर दिखाओ। 140 करोड़ लोगों का इंडिया है। लोगों के दिल में इंडिया बसता है। कुछ दिन पहले ये लोग प्रोग्राम चलाते थे डिजिटल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्कील इंडिया, देखो इंडिया… इंडिया-इंडिया पर इतने प्रोग्राम चलाते थे। विपक्षी लोगों ने अपना नाम इंडिया रख लिया तब कहते हैं इंडिया का नाम बदलेंगे।

 

‘भारत नाम रखेंगे तो क्या ‘भारत’ भी बदल दोगे’

अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल हम अलायंस का नाम भारत रखेंगे तो क्या भारत का नाम बदलोगे। अगली मीटिंग में हम सभी गठबंधन के लोग अपना नाम ‘भारत’ रख लेंगे। तुम्हारे पिताजी का है भारत, तुम्हारे पिताजी का है इंडिया…। खबरदार अगर इंडिया का नाम बदलने की हिम्मत की तो 140 करोड़ लोग बीजेपी को इंडिया से बाहर भगा देंगे। केजरीवाल ने कहा यह हम सबका INDIA है। भारत, इंडिया, हिंदुस्तान- किसी की हिम्मत नहीं कि हमारे देश का नाम बदले। केजरीवाल के भाषण के दौरान जनता जमकर तालियां बजाती रही।

READ MORE  Exam में पास करने प्रोफेसर ने छात्रा से किया अश्लील चैट, कहा- पैसे दो या वो करो जो Boy friend से करती हो...
Share this