विधानसभा चुनाव: नामांकन लेने के लिए कलेक्टोरेट में कक्ष आबंटित  

Share this

दुर्ग न्यूज, 3 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र लेने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर हेतु कलेक्टोरेट में कक्ष की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पाटन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के रिटर्निंग अधिकारी विपुल कुमार गुप्ता को भूतल कक्ष क्रमांक 29 (एसडीएम छावनी का कोर्ट कक्ष), विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 दुर्ग ग्रामीण के रिटर्निंग अधिकारी मुकेश रावटे को भूतल कक्ष क्रमांक 33 (सांख्यिकी लिपिक शाखा कक्ष), विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64 दुर्ग शहर के रिटर्निंग अधिकारी अरविंद कुमार एक्का को भूतल कक्ष क्रमांक 31 (एडीएम कोर्ट कक्ष), भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 के रिटर्निंग अधिकारी रोहित व्यास को भूतल कक्ष क्रमांक 32 (अपर कलेक्टर कोर्ट कक्ष), विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशाली नगर के रिटर्निंग अधिकारी हरवंश सिंह मिरी को भूतल कक्ष क्रमांक 39 (नजूल अधिकारी का कोर्ट कक्ष) तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के रिटर्निंग अधिकारी विनय कुमार सोनी को प्रथम तल कक्ष क्रमांक 20 (राजस्व लेखापाल शाखा का कक्ष) आबंटित किया गया है। इसी प्रकार मतदाता सूची अवलोकन हेतु कक्ष आबकारी शाखा तथा नामांकन पत्र प्रदाय किये जाने हेतु खनिज शाखा को आरक्षित किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

निर्वाचन आयोग से प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने अधिकारी नियुक्त

संभागायुक्त जेपी पाठक द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान दुर्ग संभाग अंतर्गत एनजीआरएस/डाक द्वारा सीधे भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त होने वाले शिकायतों के निराकरण हेतु राहुल कश्यप, कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना दुर्ग को संभाग स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

READ MORE  पीने से मना किया तो सिर पर बाॅटल फोड़ जमकर मारा
Share this