पुलिस चेकिंग में करोड़ों का गोल्ड, नगदी जब्त

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में आचार संहिता प्रभावी है। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राज्यभर में चेक पोस्ट बनाकर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान कोंडागांव पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मर्दापाल चौक पर चार अलग-अलग कारों की तलाशी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों रूपये कैश भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, एसडीओपी निमितेश सिंह और कोंडागांव थाना प्रभारी प्रहलाद यादव पुलिस टीम के साथ मर्दापाल चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इसी दौरान कार क्रमांक CG/27/N/5787 को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान कार से 300 ग्राम सोना जिसकी कीमत 15 लाख रुपये और 25 किलो चांदी बरामद किया, जिसकी कीमत 13 लाख रूपये आंकी गई है. इसके अलावा 25 हजार रूपये कैश भी बरामद किया है। कार मालिक का नाम सूरज सोनी है जो कोंडागांव का ही रहने वाला है। एसडीओपी और कोंडागांव थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मर्दापाल चौक पर चेकिंग के दौरान कुल 1 करोड़ 14 लाख रूपये बरामद किये हैं। मौके पर सभी वाहन मालिकों से पूछताछ भी की गई। वहीं बरामद किये गए सोने-चांदी और नकदी को जांच के लिए FST की टीम के सुपुर्द किया गया है। मामले में एफएसटी टीम द्वारा जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  काफी देर तक वहीं तड़पता रहा, पुलिस और घरवाले पहुंचे तब तक जा चुकी थी जान | Nehru Nagar fly over due to light accident, negligence seen in traffic safety week