3 नवंबर को प्रियंका गांधी अंतागढ़ और बालोद में करेंगी सभाएं अगले दिन 4 को आएंगे सांसद राहुल गांधी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गई है। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने वाला है। पहले चरण के मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी। इस दौरान प्रियंका गांधी अंतागढ़ और बालोद जाएंगी। यहां प्रियंका गांधी दो बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी भी जगदलपुर और दुर्ग जिले में अहिवारा जाएंगे। राहुल गांधी यहां कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। राहुल गांधी अपने प्रवास के दौरान दोनों ही जगहों पर बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  महापौर धीरज के कार्यकाल का बदनुमा दाग है असफल अमृत मिशन!