निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई, अब 8 जनवरी को हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 दिसंबर। निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन आज सुनवाई अधूरी रह गई। रानू साहू की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में ईडी ने छत्तीसगढ़ में कई अफसरों और कारोबारियों के घर-दफ़्तर पर छापामारी की थी और आरोप लगाया था कि राज्य में एक संगठित गिरोह कोयला परिवहन में 25 रुपए प्रति टन की वसूली कर रहा है। ईडी के दस्तावेज़ों की मानें तो 15 जुलाई 2020 को इसके लिए सरकारी अधिकारियों ने एक सोची-समझी नीति के तहत आदेश जारी किया और उसके बाद अवैध वसूली का सिलसिला शुरू हुआ।

Share this
READ MORE  कासगंज हादसा : मरने वालों की संख्या हुई 24, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई घटना