भिलाई में चन्द्रा-मौर्या चौक पर कल से 15 दिनों के लिए आवागमन

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 दिसंबर।‌ चन्द्रा मौर्या चौक पर ओवरब्रिज के नीचे कल 15 दिसंबर की रात से सडक डामरीकरण एवं समतलीकरण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। फलस्वरूप चौक पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। चौक से गुजरने वालों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। यहां कार्य लगभग 15 दिनों में पूरा होगा।

 

 

ट्रैफिक पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्माण कार्य 24 घंटे जारी रहेगा। दोपहिया एवं कार चालक आवागमन के लिये चौक के दोनों ओर कटिंग का प्रयोग कर सकते हैं।

बताया गया कि 15 दिसंबर की रात्रि से चन्द्रामौर्या ओवरब्रिज के नीचे चौक पर समतलीकरण एवं डामरीकरण कार्य निर्माण एजेन्सी द्वारा प्रारंभ किया जायेगा। इस दौरान चौक से आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। निर्माण एजेंसी के द्वारा इस कार्य को पूर्ण करने में 15 दिन का समय लगना बताया गया है। इस दौरान वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए निम्न वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

 

*1-* अण्डरब्रिज की ओर आने वाले वाहन रायपुर की जाने एवं राम नगर की ओर जाने के लिए चौक के बाएं ओर 20 मीटर आगे कटिंग का प्रयोग करे।

 

*2-* इसी प्रकार राम नगर की ओर से आने वाले वाहन अण्डरब्रिज की ओर एवं दुर्ग की ओर जाने के लिए बाएं ओर 20 मीटर आगे कटिंग का प्रयोग करें।

 

*3-* पावर हाउस से अण्डर ब्रिज की ओर जाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहन होटर अमित इंटरनेशनल के सामने मार्ग का प्रयोग कर चन्द्रामौर्या टाकीज की ओर से आवागमन करे।

READ MORE  एक्सपर्ट बताएंगे कैसे करें यूपीएससी की तैयारी, यूपीएससी चयनित आईएएस, आईपीएस टॉपर्स देंगे टिप्स, बीआईटी के ऑडिटोरियम पहुंचें युवा 16 जुलाई को

 

उप पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान निर्माण कंपनी को सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग करने, वाहन डायवर्ट करने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने, रात्रि के समय उचित प्रकाश व्यवस्था रखने हेतु निर्देश दिये गये हैं।‌ साथ ही *वाहन चालकों से अपील की गई है कि विपरीत दिशा से वाहन चालन न करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलायें।*

Share this