Big Breaking: साय केबिनेट की बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मिली मंजूरी, लिए गए कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 दिसंबर। साय केबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दे दी गई है। अब जल्द ही राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। धान पर किसानों को दो वर्ष का बोनस 25 दिसंबर को देंगे।

 

वहीं आगे मुख्यमंत्री साय ने कहा, आने वाले पांच सालों में बीजेपी सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा, पूरे प्रदेश के मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहेंगे कि राज्य की सत्ता बीजेपी को सौंपी. हमारी उम्मीद से ज्यादा सीटें बीजेपी को दी। शपथ ग्रहण समारोह में हमें आशीर्वाद देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री पहुंचे।

 

विष्णुदेव साय की पहली कैबिनेट में मोदी की गारंटी पर अहम फैसला लिया गया। यह निर्णय लिया गया है कि बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर प्रमुख योजनाओं पर कार्य किया जाएगा लेकिन आज की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने का फैसला लिया गया है।

Share this
READ MORE  PM मोदी 30 अक्टूबर को दुर्ग प्रवास पर, बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रचार अभियान की करेंगे शुरुआत