नव वर्ष के प्रथम दिवस आज शिवनाथ महोत्सव में शिव भजन एवं संगीतमय गीतों से गुंजायमान होगा शिवनाथ तट

Share this

छत्तीसगढ़ मंच के गायक कलाकार देंगे सुरमयी प्रस्तुति

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 1 जनवरी। सोमवार 1 जनवरी को आयोजित शिवनाथ महोत्सव में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ मंच के गायक कलाकार शिव भजन एवं फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देंगे। छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं दिनेश जैन ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता वरुण जोशी द्वारा आयोजित शिवनाथ महोत्सव में संगीतमय गीतों एवं भजन का संचालन मंच के संरक्षक तुलसी सोनी करेंगे। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ गायक जानकी रमैया, पूर्वा श्रीवास्तव,जयंती सिंह, श्रीजा दलाल,कार्तिका तिवारी,तुलसी सोनी,हरीश सोनी,यूनुस चौहान, त्रिलोक सोनी,गुलाब चौहान,रमन सिंह,प्रणव सोनी,प्रकाश सेठ के अलावा विशेष सहयोगी के रूप में साई म्यूजिकल ग्रुप के संचालक हाजी मिर्जा साजिद बैग,अनिल गुप्ता भजन एवं गीतों की प्रस्तुति देंगे। छत्तीसगढ मंच ने इस अवसर पर शहर के शिव भक्तों एवं संगीत प्रेमियों से उपस्थित होकर भजनों एवं संगीतमय कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  कथा सुनने अमलेश्वर पहुंचे बुजुर्ग की लू लगने से मौत,कई लोग हुए डिहाइड्रेशन का शिकार