कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव के खिलाफ वारंट जारी, ED कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Share this

दुर्ग न्यूज़, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला केस में रायपुर की विशेष ED कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने अर्जी खारिज की। कोर्ट ने यादव समेत 4 आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया है। शनिवार को इस मामले में जेल में बंद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इनमें निलंबित IAS समीर विश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, शिवशंकर नाग, लक्ष्मीकांत तिवारी और दीपक टांक समेत राजेश चौधरी शामिल हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया ने मेडिकल लगाकर कोर्ट आने में असमर्थता जताई। मामले की अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और निजी स्कूल की छुट्टियां 26 जून तक बढ़ी, भीषण गर्मी के चलते CM ने दिए आदेश