कांग्रेस के CG प्रभारी सचिन पायलट 11 को आएंगे, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 9 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति में 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी (कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्य. सदस्य, संयुक्त महामंत्री एवं सचिव), समस्त एआईसीसी सदस्यगण, समस्त विधायक, प्रत्याशीगण, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की अतिआवश्यक बैठक रखी गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी, आसन्न लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जायेगी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन 11 जनवरी दोपहर 1.30 बजे माना विमानतल रायपुर हो रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  इस्पात नगरी भिलाई में राष्ट्रीय योग खेल प्रतियोगिता शुरू, देश भर से आए ढाई सौ खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम