रेत का अवैध परिवहन करते दो हाईवा जब्त

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 9 जनवरी। ग्राम चंदखुरी में रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा पकड़े गए। यह कार्रवाई तहसीलदार दुर्ग प्रफुल्ल कुमार गुप्ता द्वारा की गई। श्री गुप्ता क्षेत्र भ्रमण के दौरान धान खरीदी केन्द्र कोलिहापुरी ग‌ए थे। इस निरीक्षण के दौरान हाइवा पकड़े गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन एवं एसडीएम मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में दुर्ग अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा को ग्राम चंदखुरी में जब्त किया। उक्त खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के पश्चात चंदखुरी मार्ग पर दो हाईवा रेत से भरा हुआ, को रोका और दस्तावेज पेश करने कहा। ड्राइवर द्वारा रेत परिवहन संबंधी कोई दस्तावेज मौके पर पेश नहीं किए जाने पर उक्त दोनों रेत से भरे हाईवा को मौके पर ही जब्ती की कार्यवाही की और विस्तृत जांच होने तक थाना पुलगांव के अभिरक्षा में रखा गया। अतिरिक्त तहसीलदार श्री गुप्ता ने बताया कि उक्त दोनों हाईवा में लोड रेत धमतरी से लाया जा रहा था जिसे वैध दस्तावेज के अभाव में जब्त किया गया है। विस्तृत जांच के पश्चात आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Share this
READ MORE  कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 12 को नेहरू उत्कर्ष प्रवेश परीक्षा