कांग्रेस नेता, अधिवक्ता अशोक अग्रवाल का निधन 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 23 जनवरी। दुर्ग जिला उपभोक्ता भंडार के पूर्व अध्यक्ष, नागरिक बैंक के पूर्व संचालक तथा अधिवक्ता अशोक अग्रवाल का आज दोपहर में निधन हो गया। वे पत्रकारिता में भी सक्रिय थे, समवेत शिखर समाचार पत्र के दुर्ग ब्यूरो प्रमुख भी रहे। वे ग्राम नंदकठी के मूल निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे हरनाबांधा मुक्तिधाम दुर्ग में किया गया। वे अंशुमान अग्रवाल के पिता थे।

Share this
READ MORE  स्कार्पियो और ट्रक में जबरदस्त भिंड़त, हादसे में मासूम की मौत, 3 घायल