Breaking: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत, 22 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 05 फरवरी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को कोई राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। वहीं, हेमंत सोरेन की अगली सुनवाई 22 फरवरी को है। बता दें कि ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने याचिका दायर की थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के पहले उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और सुप्रीम कोर्ट ने उनके याचिका पर सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

जमीन घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा। कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ प्रस्तुत याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया।

Share this
READ MORE  ट्रक का टायर फटा, तीन बसों को ठोकर, बस गिरी खाई में, सवार 15 की मौत, 50 घायल