दुर्ग रेंज के न‌ए IG राम गोपाल गर्ग ने सम्हाला पदभार, कल SP जितेन्द्र शुक्ला लेंगे चार्ज

Share this

दुर्ग न्यूज़, 05 फरवरी। दुर्ग रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने आज पदभार ग्रहण किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

वर्ष 2007 बैच के IPS राम गोपाल गर्ग 7 वर्ष सीबीआई नई दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें राज्य के सरगुजा रेंज पुलिस महानिरीक्षक और रायगढ़ रेंज एवं राजनांदगांव में डीआईजी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। साथ ही जिला दुर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे। आज पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज का पदभार ग्रहण किए। श्री गर्ग ने पदभार ग्रहण के बाद रेंज दुर्ग के सभी कर्तव्यरत अधिकारी/कर्मचारियों से मीटिंग लेकर परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मीता पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर, प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्र, उप पुलिस अधीक्षक पनीकराम कुजूर, श्रीमती शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक विंध्यराज, राजीव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर, सीएसपी छावनी आशीष बंछोर, स्टेनो श्रीनिवास राव, रक्षित निरीक्षक दुर्ग नीलकंठ वर्मा, थाना प्रभारी भिलाई नगर राज कुमार लहरे, पीआरओ दुर्ग पुलिस आरक्षक प्रशांत शुक्ला सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी मिली है कि दुर्ग के नये एसपी जितेंद्र शुक्ला भी कल पदभार ग्रहण करेंगे।

Share this
READ MORE  CG CRIME महादेव सट्टा एप मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस