11 हजार वोल्ट की लाइन से अटैच था तार, चपेट में आया तो तड़प-तड़पकर गई जान; 5 गिरफ्तार | Raigarh News: Current laid to kill wild boar, young man died, Chhattisgarh News

Share this

रायगढ़26 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

रायगढ़ में कुछ लोगों ने जंगली सुअर का शिकार करने करंट बिछा दिया। मगर उसकी चपेट में युवक आ गया और उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई थी। बताया गया कि वह तार जिसे ग्रामीणों ने बिछाया था। वो 11 हजार वोल्ट की लाइन से अटैच था। जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ था। अब इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक, गोहेसलार कदमढोढी में रहने वाले नरेश कुजूर की 10 जनवरी को मौत हो गई थी। गांव के लोगों ने जंगल में उसका शव देखा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को बताया था कि किसी ने करंट बिछाया था। जिसकी चपेट में आने से इसकी मौत हुई है। इसके बाद से पुलिस ने केस दर्ज किया था और करंट लगाने वालों की तलाश कर रही थी।

बताया गया कि पुलिस को बाद में पता चला कि निर्मल एक्का, बाबूलाल एक्का, सुलेन्द्र एक्का, करमसाय कुजूर और भूलन मिंज ने मिलकर एक दिन पहले यहां करंट बिछाया था। उन्होंने जीआई तार को वहां लगाया था और उसे 11 हजार बोल्ट लाइन से अटैच कर दिया था। इसी की चपेट में वह युवक आया है। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों के घर में दबिश दी। मगर ये घर पर नहीं थे। बाद में पता चला कि आरोपी अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर छिपे हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी है और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सुप्रीम कोर्ट ने 58% आरक्षण जारी रखने की अंतरिम राहत देने से इनकार किया, 22-23 मार्च को सुनवाई | Tribal society pushed in reservation matter: Supreme Court refuses to give interim relief to continue 58% reservation, now hearing on March 22-23